ईरानी नौसेना के जारी युद्धाभ्यास के प्रवक्ता ने रणनैतिक चरण के आरंभ की सूचना दी है।
सैयद मोहम्मद मूसवी ने बताया है कि आज मंगलवार की सुबह से "विलायत नवद" नामक नौसैनिक युद्धाभ्यास का रणनीतिक चरण आंरभ हो गया है। इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के प्रवक्ता एडमिरल जनरल मूसवी ने कहा है कि गत तीन दिनों के दौरान इस युद्ध अभ्यास का पहला चरण सपंन्न हो गया और यह युद्धअभ्यास अब संवेदशील चरण में पहुंच गया है। विलायत नवद युद्ध अभ्यास, जो शनिवार से आरंभ हुआ है, विशाल जल क्षेत्र हुरमुज़ जलडमरू मध्य से उत्तरी हिन्द महासागर तक फैला हुआ है।
.........
166