24 दिसंबर 2011 - 20:30

यमन की राजधानी सनआ की ओर मार्च करने वाले १३ प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों के साथ होने वाली झड़प में मारे गये हैं.....

यमन की राजधानी सनआ की ओर मार्च करने वाले १३ प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों के साथ होने वाली झड़प में मारे गये हैं। यह प्रदर्शनकारी यमन के तउज़ नगर से चार दिन पहले आरंभ होने वाले मार्च के अंतिम चरण में राजधानी सनआ पहुंचे थे। मारे जाने वालों में एक पत्रकार भी शामिल है। सुरक्षा बल मार्च करने वाले प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने से रोक रहे थे जिसके बाद झड़प आरंभ हो गयी। २७० किलोमीटर लंबी यह मार्च बुधवार को आरंभ हुई थी।

..........

166