18 दिसंबर 2011 - 20:30

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने हज को ईश्वर की विशेष विभूति और एक महान अवसर बताया....

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने हज को ईश्वर की विशेष विभूति और इस्लाम को पहचनवाने का सुनहरा अवसर बताया।

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को हज संस्था के अधिकारियों से भेंट में कहा कि ईश्वर की इस महान विभूति का आभार यह है कि इस अवसर के महत्व को समझा जाए और उसका सदुपयोग किया जाए। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हज से एक महत्वपूर्ण अवसर यह उप्लब्ध होता है कि धर्म और राजनीति के समन्वय और जीवन के विभिन्न मंचों पर धर्म की उपस्थिति जैसे सिद्धांतों के आधार पर इस्लामी विचार धारा का प्रचार किया जाए। इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हज के संबंध में इस प्रकार से कार्यक्रमों को तैयार किया जाना चाहिए कि हाजी, पवित्र धरती पर पहुंचने के बाद क़ुरआन और इस्लामी शिक्षाओं से अधिक से अधिक आध्यात्मिक लाभ उठाए।

........

166