अभी हाल में ईरान में पकड़े गए सीआईए के जासूस ने अपने अपराध-स्वीकरण में इस वास्तविकता का उल्लेख किया कि उसे ईरान के गुप्तचर मंत्रालय में घुसपैठ बनाने के मिशन पर भेजा गया था। कल ईरानी टेलीविजन पर प्रसारित अपने अपराध स्वीकरण के दौरान अमीर मीरज़ाई हेक्मती नामक इस जासूस ने बताया कि वह 2001 में अमरीकी सेना में भर्ती हुआ और एक दशक तक उसने गुप्तचर प्रशिक्षण लिया। उसने आगे बताया कि उसे पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के नियंत्रण वाली बगराम हवाई छावनी भेजा गया और तेहरान के लिए उड़ने से पूर्व उसे क्लासिफ़ाइड इंटेलिजेन्स तक पहुंच की अनुमति दी गयी थी। ज्ञात रहे ईरानी मूल का अमरीकी जासूस हेक्मती अमरीका के दक्षिण पूर्वी राज्य एरिज़ोना में पैदा हुआ है। उसने बताया कि सीआईए द्वारा दी गयी उसे जानकारियों से वह ईरानी गुप्तचर तंत्र का विश्वास जीतना चाहता था।
.......
166