बहरैन में सुरक्षा बलों ने एक एक युवा की हत्या कर दी है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार कल आले ख़लीफ़ा शासन से सत्ता छोड़ने की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन पर बहरैनी सुरक्षा बलों ने सऊदी अरब के सैनिकों की सहायता से आक्रमण कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप एक सत्रह वर्षीय युवा हताहत हुआ जबकि कई अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि पुलिस ने अली अल क़स्साब पर अपना वाहन चढ़ा दिया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। इस आक्रमण में बारह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सुरक्षा बलों ने 9 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है। ज्ञात रहे कि बहरैन की जनता जारी वर्ष के फ़रवरी महीने से आले ख़लीफ़ा सरकार से सत्ता छोड़ने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है।
.........
166