भारत के वाणिज्य मंत्री आनन्द शर्मा ने इस्लामी गणतंत्र ईरान से व्यापारिक संबंध बढ़ाने पर बल दिया है।आनंद शर्मा ने जेनेवा में विश्व व्यापार संघ के आठवें मंत्रीय सम्मेलन के अवसर पर ईरान के उद्योग राज्य मंत्री मसऊद मोवह्हेदी से भेंट में कहा कि भारत डब्ल्युटीओ में ईरान की सदस्यता का समर्थन करेगा। इस भेंट में श्री मोवह्हेदी ने ईरान और भारत के व्यापारिक सहयोग को सार्थक दिशा में बताते हुए कहा कि इस सहयोग में और भी विस्तार करना चाहिए।
.....
166