13 दिसंबर 2011 - 20:30

राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने कहा है कि शत्रुओं के पास एकमात्र मार्ग ईरानी राष्ट्र के साथ सहयोग करना व तेहरान के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण नीतियों को छोड़ना है....

राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने कहा है कि शत्रुओं के पास एकमात्र मार्ग ईरानी राष्ट्र के साथ सहयोग करना व तेहरान के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण नीतियों को छोड़ना है। उन्होंने दक्षिण पश्चिमी ईरान के गचसाराना क्षेत्र में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यदि शत्रु ईरान के विरुद्ध अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां जारी रखना चाहेंगे तो ईरानी राष्ट्र अपने प्रतिरोध के साथ उनकी शक्ति को मिट्टी में मिला देगा। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में अतिग्रहणकारियों की उपस्थिति के बारे में कहा कि जब से विदेशी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में प्रविष्ट हुए हैं तभी से प्रतिदिन सैकड़ों अफ़ग़ान नागरिक मारे जा रहे हैं तथा मादक पदार्थों के उत्पादन में भी वृद्धि हो गई है। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने इसी प्रकर इराक़ में अमरीका के क्रियाकलाप पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमरीकी सैनिकों ने गत आठ वर्षों के दौरान इराक़ के दस लाख से अधिक लोगों को हताहत या घायल किया है।

.......

166