11 दिसंबर 2011 - 20:30

बहरैन में सुरक्षा बलों द्वारा भारी मात्रा में आंसू गैस के प्रयोग के कारण एक शिशु दम घुटने से शहीद हो गया.....

बहरैन में सुरक्षा बलों द्वारा भारी मात्रा में आंसू गैस के प्रयोग के कारण एक शिशु दम घुटने से शहीद हो गया। बहरैनी सूत्रों का कहना है कि राजधानी मनामा के निकट एक आवासीय क्षेत्र पर सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में आंसू गैस के गोले फेंके जिसके कारण शिशु का दम घुट गया। बहरैनी सुरक्षा बल और सऊदी अरब से आए सैनिक बड़ी निर्दयता से लोगों पर आक्रमण कर रहे हैं जो देश में लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।गत 7 दिसम्बर को भी एक 27 वर्षीय युवती ज़हरा सालेह शहीद हो गई थीं। 18 नवम्बर को सुरक्षा बलों ने ज़हरा सालेह की पिटाई की थी जिससे उनके सिर में गहरी चोटें आई थीं।बहरैन में 14 फ़रवरी से जनान्दोलन जारी है जिसे कुचलने के लिए आले ख़ालीफ़ सरकार बर्बरतापूर्ण कार्यवाहियां कर रही है किंतु आंदोलन में कोई कमी नहीं आई है।

.......

166