5 दिसंबर 2011 - 20:30

सैयद हसन नसरूल्लाह ने अमरीका तथा ज़ायोनी शासन के षडयंत्रों के प्रति क्षेत्रीय राष्ट्रों से सचेत रहने का आह्वान किया है....

सैयद हसन नसरूल्लाह ने अमरीका तथा ज़ायोनी शासन के षडयंत्रों के प्रति क्षेत्रीय राष्ट्रों से सचेत रहने का आह्वान किया है। लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह के महासचिव हसन नसरूल्लाह ने आज आशूर के अवसर पर एक विशाल जनसभा में लेबनान की राजधानी बैरूत में हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय राष्ट्रों से सचेत रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्यपूर्व के संदर्भ में इस्लामी प्रतिरोध और ईरान तथा सीरिया के अथक प्रयासों एवं उनके कड़े प्रतिरोध के कारण अमरीका, जब नवीन मध्यपूर्व की अपनी वर्चस्ववादी नीति को लागू करने में विफल हो गया तो उसने क्षेत्रीय देशों में सांप्रदायिक और जातीय हिंसा फैलाने का कार्य आरंभ कर दिया। हिज़बुल्लाह के महासचिव ने कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन, सीरिया में एक ऐसी शासन व्यवस्था स्थापित करने के प्रयास में हैं जो सदैव ही अमरीका और ज़ायोनी शासन के सामने नतमस्तक रहे। उन्होंने कहा कि अमरीका का यह प्रयास रहता है कि वह स्वयं को राष्ट्रों के अधिकारों का समर्थक दर्शाए किंतु उसकी वास्तविकता से समस्त क्षेत्रीय राष्ट्र भलिभांति अवगत हैं।

.....

166