इराक़ में कई बम धमाकों में कम से कम ३३ शिआ श्रद्धालु शहीद और १०१ अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को नील नामक क्षेत्र में एक कार बम विस्फोट में कम से कम १६ लोग मारे गये जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। इस विस्फोट में ४५ अन्य घायल भी हुए हैं। इसी क्षेत्र में होने वाले एक अन्य विस्फोट में ६ लोग मारे गये तथा १८ अन्य घायल हो गये। राजधानी बग़दाद में होने वाले एक अन्य बम विस्फोट में ११ लोग मारे गये तथा ३८ घायल हो गये। यह विस्फोट एसी स्थिति में हुए हैं कि शीआ मुसलमान इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मना रहे हैं। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मनाने पूरे इराक़ और विश्व से कई लाख लोग इराक़ के पवित्र नगर कर्बला पहुंचे हैं। पूरे इराक़ विशेषकर कर्बला में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है।
.........
166