4 दिसंबर 2011 - 20:30

आज ईरान, इराक़ भारत व पाकिस्तान सहित विश्व के विभिन्न देशों में नौ मुहर्रम के अवसर पर शोक सभाओं का आयोजन हुआ ....

आज ईरान, इराक़ भारत व पाकिस्तान सहित विश्व के विभिन्न देशों में नौ मुहर्रम के अवसर पर शोक सभाओं का आयोजन हुआ और कर्बला के शहीद इमाम हुसैन को याद किया जा रहा है।ईरान में नौ मुहर्रम के अवसर पर पूरे देश में पहली मुहर्रम से आरंभ होने वाले कार्यक्रमों में व्यापकता आ गयी और अधिकांश नगरों में श्रद्धालुओं ने पूरी रात शोक सभाओं का आयोजन किया जो इस समय भी जारी है। इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में जहां इमाम हुसैन का रौज़ा है, इराक़ तथा विश्व के विभिन्न नगरों से इकटठा होने वाले लाखों श्रद्धालु शोक मना रहे हैं। कर्बला से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के सभी नगरों में मातमी जूलुस आज प्रातः से ही कर्बला पहुंचना आरंभ हो गये थे और रिपोर्ट के अनुसार कर्बला में इमाम हुसैन और हज़रत अब्बास के रौज़ों में मध्य इस समय भी लाखों लोग मातम कर रहे हैं और शोक मना रहे हैं। इराक़ के विभिन्न नगरों के अतिरिक्त ईरान, भारत और पाकिस्तान सहित विश्व के कई देशों से भी लाखों लोग कर्बला पहुंचे हैं। इराक़ के पवित्र नगर नजफ से जहां हज़रत अली अलैहिस्सलाम का रौज़ा है, हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार यह नगर भी शोक मनाने वालों के जूलूसों से भरा है।

.......

166