3 दिसंबर 2011 - 20:30

भारत प्रशासित राज्य कश्मीर में आज एक बार फिर प्रशासन ने श्रीनगर के केन्द्र में स्थित लाल चौक क्षेत्र में आठ मोहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध लगाकर ...

भारत प्रशासित राज्य कश्मीर में आज एक बार फिर प्रशासन ने श्रीनगर के केन्द्र में स्थित लाल चौक क्षेत्र में आठ मोहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध लगाकर इसे निकलने नहीं दिया और जिन मार्गों से यह जुलूस निकलता था उन मार्गों को अर्ध सैनिक बलों ने सील कर दिया था। इसके बावजूद इत्तेहादुल मुसलेमीन संगठन के प्रमुख मौलाना मसरूर अब्बास अंसारी की अध्यक्षता में सैंकड़ों की संख्या में इमाम हुसैन के श्रद्धालु लाल चौक के जहांगीर क्रासिंग पर एकत्रित हुए और उन्होंने जैसे ही लाल चौक की ओर बढ़ना आरंभ किया तो वहां पर मौजूद पुलिस और अर्धसैनिक बल उन पर टूट पड़े और उन पर लाठीचार्ज कर दी और आंसू गैस के गोले दाग़े जिससे दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए जबकि पुलिस ने मौलाना मसरूर अंसारी को सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ गिरफ़्तार कर लिया। सभी अलगाववादी दलों ने पुलिस की इस कार्यवाही की भर्त्सना की है।

........

166