मिस्र के संसदीय चुनावों के पहले चरण में इस्लामी गुट बहुमत से विजयी हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट कें अनुसार, इख़वानुल मुसलेमीन की राजनैतिक शाख़ा के गठबंधन ने पहले चरण में चालीस प्रतिशत मत प्राप्त किया। इसी प्रकार एक अन्य इस्लामी दल नूर पार्टी ने भी 20 प्रतिशत मत प्राप्त किया। इसी प्रकार उदारवादी, वामपंथी और सूफ़ी पंथ को 15 प्रतिशत मत मिला है। वफ़्द नामक पार्टी पांच प्रतिशत मत प्राप्त करके पांचवे स्थान पर है। मिस्र के संसदीय चुनाव का पहला चरण 28, 29 और 30 नवम्बर को आयोजित हुआ था। मिस्र के उच्च चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि चुनाव में 63 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया।
.......
166