1 दिसंबर 2011 - 20:30

जनता ने देश की सत्ता पर दशकों से क़ब्ज़ा जमाए आले ख़लीफ़ा शासन के अंत की अपनी मांग दोहराई...

बहरैन में आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध जारी प्रदर्शन के क्रम में आज फिर जनता क़स्बों व गांवों में सड़कों पर निकली और उसने इस देश की सत्ता पर दशकों से क़ब्ज़ा जमाए आले ख़लीफ़ा शासन के अंत की अपनी मांग दोहराई। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार आज जनता के हाथों में ऐसे प्लेकार्ड थे जिन पर इस देश में सुरक्षा बलों के हाथों शहीद होने वालों के चित्र थे। ज्ञात रहे बहरैन में फ़रवरी के मध्य से जनता निरंतर प्रदर्शन कर आले ख़लीफ़ा परिवार से सत्ता से हटने की मांग कर रही है। 14 मार्च को सउदी अरब और संयुक्त अरब इमारात की सेनाएं बहरैन में प्रविष्ट हुयीं ताकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता के दमन में बहरैनी सरकार की सहायता करे। बहरैन के मानवाधिकार आयोग के अनुसार इस देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी जनता पर शासन की दमनात्मक कार्यवाही में अब तक चालीस व्यक्ति शहीद हो चुके हैं जबकि सैकड़ों को गिरफ़तार किया जा चुका है।

..........

166