ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा है कि ब्रिटेन ने लंदन में ईरान का दूतावास बंद कर दिया है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विलियम हेग ने ब्रिटिश संसद में बयान देते हुए कहा कि सभी ईरानी राजनयिकों से कह दिया गया है कि अड़तालीस घंटों के भीतर ब्रिटेन छोड़कर चले जाएं।उन्होंने कहा कि हम ने तेहरान में ब्रिटेन का दूतावास बंद कर दिया है और हमने अपने सभी राजनयिकों को वापस बुला लिया है।ब्रिटिश सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है कि जब मंगलवार को विश्वविद्यालय के कई हज़ार के छात्रों ने ईरान के विरुद्ध ब्रिटेन की नीतियों के विरुद्ध तेहरान में ब्रिटिश दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान कई छात्र ब्रिटिश दूतावास की इमारत के अंदर घुसे थे।
समाचार समाप्त
.....
166