सीरिया के हुम्स प्रांत में एक आतंकवादी गुट के विरूद्ध सुरक्षाबलों की कार्यवाही में 16 आतंकवादी मारे गए और कई को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि भारी मात्रा में हथियार भी ज़ब्त किए गए हैं।
सीरिया के प्राप्त समाचारों के अनुसार यह कार्यवाही हुम्स प्रांत में हुई , जो राष्ट्रपति बश्शार अल-असद के विरुद्ध प्रदर्शनों का एक गढ़ है। सीरिया के अधिकारी सरकार के विरुद्ध हो रही हिंसा के लिए हथियारबंद आतंकवादी समूहों को ज़िम्मेदार ठहराते हैं। सीरिया का कहना है कि कुछ पश्चिमी और अरब देश सीरिया में तनाव उत्पन्न करके अपने विशेष हितों की पूर्ति चाहते हैं।
........
166