इस्लामी गणतंत्र ईरान के इंटेलीजेन्स मंत्री हैदर मुसलेही ने कहा है कि ईरान हर प्रकार की गतिविधियों का सामने करने के लिए पूरी तरह तैयार है। श्री हैदर मुसलेही ने कल रात ईरान के विरुद्ध अमरीका की धमकियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों के बस में जो कुछ होगा वह ईरान के विरुद्ध प्रयोग करेंगे किंतु उन्हें भी पता है कि ईरान पर आक्रमण कर दिया तो उनके लिए कितनी समस्याएं उत्पन्न हो जाएंगी। श्री हैदर मुसलेही ने कहा कि गत 33 वर्षों के दौरान पश्चिम ने सदैव ईरान की इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास किया किंतु उसे सफलता नहीं मिली।
....
166