इस्तेक़बाले अज़ा की मजलिसों का सिलसिला जारी

लखनऊ सहित पूरे देश में मुहर्रम के स्वागत की तैयारियां अपने अन्तिम चरण में हैं। मुहर्रम का महीना पास आते ही इमामबाड़ों व अज़ाख़ानों में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया है साथ ही इमामबाड़ों की सफ़ाई एवं सजावट का काम भी तेज़ी से चल रहा है। लखनऊ में हुसैनाबाद ट्रस्ट नें भी मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए आसिफ़ी इमामबाड़े, छोटे इमामबाड़े तथा इमामबाड़ा शाहनजफ़ सहित अन्य इमामबाड़ों की साफ़-सफ़ाई व रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया है। पहली मुहर्रम 27 नवम्बर को होने की सम्भावना होने के कारण ट्रस्ट तेज़ी के साथ अपने काम में लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से पहली मुहर्रम को शाही ज़रीह का जुलूस निकाला जाता है जो आसिफ़ी इमामबाड़े से निकलकर छोटे इमामबाड़े तक जाता है। जुलूस की ज़ियारत के लिये बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद दूसरे शहरों से आते हैं। हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से पहली मुहर्रम से 9 मुहर्रम तक आसिफ़ी इमामबाड़े, छोटे इमामबाड़े, इमामबाड़ा शाहनजफ़, कर्बला मलका आफ़ाक़, मक़बरा सआदत अली खां, रौज़ए काज़मैन, इमामबाड़ा आग़ा अब्बू साहब तथा इमामबाड़ा मलका जहां में अलग-अलग समय पर मजलिसों का आयोजन होगा, जिनको विभिन्न उलमा ख़िताब करेंगे। 

.......

166