ईरान की राष्ट्रीय पेट्रोकेमिकल संस्था एनआईपीओ का कहना है कि अमरीका की ओर से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का ईरान से यूरोप के लिए पेट्रोकेमिकल के निर्यात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।एनआईपीओ के प्रबंध निदेशक अब्दुल हुसैन बयात ने मंगलवार को कहा कि अमरीका ने एक वर्ष से ईरान की पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने कहा कि ईरान पिछले तीन दशकों से प्रतिबंधों का सामना कर रहा है और इन प्रतिबंधों के बावजूद यह देश निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर रहा है।उधर ईरान के राष्ट्रीय तेल कंपनी एनआईओसी के प्रबंध निदेशक अहमद क़लएबानी का कहना है कि हमें नए प्रतिबंधों की ओर से कोई चिंता नहीं है क्योंकि हमारे तेल और पेट्रोकेमिकल पदार्थों के ख़रीदारों की सूची लम्बी है।.......166