चीन ने अमरीकी सरकार से मांग की है कि वह ईरान के विरुद्ध लगाए गये आरोप पर पुनर्विचार करे।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता वी ल्यू वीमीन ने एक बयान में एक बार फिर अमरीका से मांग की है कि वह वाशिंग्टन में सऊदी अरब के राजदूत की हत्या की योजना बनाने पर आधारित ईरान पर लगाए गये अपने आरोप पर पुनर्विचार करे। ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने सऊदी अरब द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को पारित कर दिया है जिसमें इस संबंध में ईरान की आलोचना की गयी है कि ईरान ने अमरीका के अनुसार, वाशिंग्टन में सऊदी अरब के राजदूत की हत्या करने की योजना बनायी है। चीन के विदेशमंत्रालय के बयान में आया है कि चूंकि यह एक बहुत ही संवदेनशील और जटिल विषय है और दोनों पक्ष इस बारे में अलग अलग दृष्टिकोण रखते हैं इसीलिए चीन ने इस प्रस्ता के विरुद्ध मतदान किया। इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अमरीका के इन आरोपों का कड़ाई से खंडन किया है कि ईरान, वाशिंग्टन में सऊदी अरब के राजदूत की हत्या की योजना में भागीदार है और कहा है कि अमरीका के आरोप पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध अमरीकी जनता के प्रदर्शन को छिपाने का प्रयास हैं।समाचार समाप्त.......166
20 नवंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 279474
चीन ने अमरीकी सरकार से मांग की है कि वह ईरान के विरुद्ध लगाए गये आरोप पर पुनर्विचार करे...