19 नवंबर 2011 - 20:30

लीबिया की राष्ट्रीय अंतरिम परिषद ने कहा है कि दक्षिणी लीबिया में पूर्व तानाशाह क़ज़्ज़ाफ़ी के पुत्र सैफ़ुल इस्लाम को गिरफ़तार कर लिया गया है।

लीबिया की राष्ट्रीय अंतरिम परिषद ने कहा है कि दक्षिणी लीबिया में पूर्व तानाशाह क़ज़्ज़ाफ़ी के पुत्र सैफ़ुल इस्लाम को गिरफ़तार कर लिया गया है। इस परिषद के न्याय मंत्री मोहम्मद अलअलाग़ी ने रोयटर्ज़ को आज बताया कि हमने सैफ़ुल इस्लाम क़ज़्ज़ाफ़ी को ओबारी क्षेत्र से गिरफ़तार किया। उन्होंने बताया कि 39 वर्षीय सैफ़ुल इस्लाम घायल नहीं है। ज्ञात रहे लीबिया में तानाशाह मोअम्मर क़ज़्ज़ाफ़ी के शासन के विरुद्ध क्रान्तिकारियों के युद्ध में सैफ़ुल इस्लाम के तीन भाई मारे गए और एक भाई सादी क़ज़्ज़ाफ़ी ने नाइजर में शरण ले ली है। क़ज़्ज़ाफ़ी 20 अक्तूबर को अपनी मात्रभूमि सेर्त में क्रांतिकारियों के हाथ पकड़े जाने के बाद मारा गया और इस प्रकार उसके 42 वर्षीय तानाशाही शासन का अंत हो गया।
.......
166