आईएईए में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि अली असग़र सुल्तानिये ने कहा है कि ईरान, ज़ायोनी शासन के परमाणु शस्त्रों पर आपत्ति के रूप में परमाणु शस्त्र रहित मध्य पूर्व सम्मेलन में भाग नहीं लेगा। उन्होंने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि जब तक इस्राईल के पास परमाणु शस्त्र रहेंगे। ईरान का परमाणु शस्त्र रहित मध्य पूर्व सम्मेलन में भाग लेना निर्थरक है। याद रहे ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री ने स्वीकार किया है कि इस्राईल के पास परमाणु शस्त्र हैं।एहुद बराक ने अमरीका के पीबीएस टीवी चैनल से बात करते हुए ईरान पर परमाणु शस्त्र बनाने के प्रयास का आरोप लगाया और इसी दौरान यह भी स्वीकार किया कि इस्राईल के पास परमाणु शस्त्र हैं। इस्राईल के युद्धमंत्री ने इसी प्रकार कहा कि भारत, पाकिस्तान, चीन और पश्चिमी देशों के पास परमाणु शस्त्र हैं तथा अब ईरान भी परमाणु बम बनाने के प्रयास में है। उन्होंने कहा कि परमाणु शस्त्र रखना, इस्राईल का स्वाभाविक अधिकार है।
.........
166