ईरान ने अपने परमाणु वैज्ञानिकों पर घातक आक्रमणों के संबंध में आईएईए के ग़ैर ज़िम्मेदार रवैये पर कड़ी टिप्पणी की है। परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि अली असग़र सुलतानिए ने एजेंसी के महानिदेशक योकिया अमानो के नाम एक पत्र में कहा है कि उन्होंने अपनी पूरक रिपोर्ट में ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों और परमाणु प्रतिष्ठानों के नाम का उल्लेख करके उन पर आतंकवादियों तथा अमरीकी व ज़ायोनी गुप्तचर एजेंसियों के आक्रमण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा है कि एजेंसी के सदस्य सौ से अधिक देशों ने अमानो से आग्रह किया था कि वे अपनी पूरक रिपोर्ट जारी न करें तथा इसके संभावित परिणामों की ओर से उन्हें सचेत किया था किंतु उन्होंने आईएईए के अधिकांश सदस्य देशों के इस आग्रह की अनदेखी करते हुए अपनी पूरक रिपोर्ट जारी कर दी। पत्र में कहा गया है कि ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों तथा उनके परिजनों पर होने वाले हर प्रकार के संभावित आक्रमण के लिए योकिया अमानो ज़िम्मेदार होंगे।
..........
166