17 नवंबर 2011 - 20:30

आयतुल्लाह इमामी काशानी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में इस्लामी समुदाय के बीच एकता को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.....

आज तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह इमामी काशानी की इमामत में अदा की गई।
 उन्होंने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों ने इस्लामी समुदाय के बीच एकता को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने हर प्रकार की फूट से बचने पर बल देते हुए कहा कि मुसलमान, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बना कर शत्रुओं के षड्यंत्रों का मुक़ाबला कर सकते हैं। आयतुल्लाह काशानी ने ईरान के विरुद्ध अमरीका की धमकियों के बारे में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई के हालिया बयान की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र एक त्यागी राष्ट्र है जिसने वरिष्ठ नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता के सहारे अब तक शत्रुओं के सभी षड्यंत्रों को विफल बनाया है।

समाचार समाप्त

.............

166