सीरिया ने आज मोरक्को की राजधानी रबात में अरब लीग की होने वाली बैठक का बहिष्कार किया है।
सीरियाई समाचार एजेंसी साना ने आज सीरिया के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। आज रबात में अरब लीग की यह बैठक ऐसी स्थिति में होने जा रही है जब चार दिन पूर्व इस लीग ने सीरिया की सदस्यता को निलंबित कर दिया है जो आज से प्रभाव में आएगी। अरब लीग ने सीरिया की सदस्यता को उस समय तक के लिए निलंबित करने का निर्णय किया है जब तक वह उस हिंसा को समाप्त नहीं करता जिसका अमरीका की अगुवाई में कई अरब देशों ने उस पर आरोप लगाया है। अमरीका के अरब लीग पर प्रभाव तथा इस लीग के अधिकांश सदस्य देशों में तानाशाही शासन द्वारा अपनी जनता के अधिकारों के घोर हनन के दृष्टिगत अरब लीग के इस निर्णय को विवादास्पद माना जा रहा है। दूसरी ओर कल सीरिया ने 1180 बंदियों को रिहा कर दिया है जो इस देश में पिछले कई महीनों में से जारी अशांति की घटनाओं में गिरफ़्तार किए गए थे।
समाचार समाप्त
.............
166