भ्रष्टाचार के विरुद्ध आन्दोलन में सबको साथ लेकर चलें
भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार भ्रष्टाचार के विरुद्ध आन्दोलन चला रहे समाजसेवी अन्ना हज़ारे की कोर कमेटी के महत्वपूर्ण सदस्य अरविन्द केजरीवाल ने आज ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. कल्बे सादिक़ से सोमवार को चौक स्थित तौहीदुल मुस्लिमीन ट्रस्ट के कार्यालय में भेट की। बातचीत के दौरान डा. सादिक़ ने अरविन्द केजरीवाल से सबको साथ लेकर चलने को कहा। उन्होने कहा कि आन्दोलन में ख़ासकर उन लोगों को साथ लें जिनके दिल टूटे हैं, जैसे मुसलमान और दलित। डा. कल्बे सादिक़ ने कहा कि जो अपने देश से प्यार करता है वह भ्रष्दाचार में लिप्त रहने वाला देशभक्त नहीं हो सकता। उन्होने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आन्दोलन को आवश्यक बताया। कोजरीवाल ने डा. सादिक़ से कहा कि जब उन्हे लगे कि कुछ ग़लत हो रहा है तो वे उनसे सम्पर्क कर उन्हे समझा सकते हैं। डा. कल्बे सादिक़ ने कहा कि मुसलमानों की समस्या आधुनिक शिक्षा है, जिसमें मुसलमान पिछड़ गया है। आधुनिक शिक्षा में पिछड़ेपन से दो ख़राबियां होती हैं, एक तो आदमी अन्धा हो जाता है और दूसरा समस्याओं के समाधान के लिए भावनाओं का सहारा लेता है और भावुकता से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। मुसलमानों के आन्दोलन भावात्मक होते हैं, जिनका फ़ायदा कम और नुक़सान अधिक होता है।
समाचार समाप्त
.......
166