13 नवंबर 2011 - 20:30

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सय्यद अली ख़ामेनई ने तेहरान के पश्चिम में स्थित बीदगेनेह गांव में शनिवार को एक विस्फोट में शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की....

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सय्यद अली ख़ामेनई ने तेहरान के पश्चिम में स्थित बीदगेनेह गांव में शनिवार को एक विस्फोट में शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस्लामी क्रान्ति हित संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के यह सदस्य तेहरान के पश्चिम में स्थित शहरयार नगर के बीदगेनेह गांव में सिपाहे पासदारान के शस्त्रों के डिपो में हुए विस्फोट में शहीद हुए थे। आज आयोजित होने वाले शोक समारोह में देश के उच्च अधिकारी व सिपाहे पासदारान के बहुत से कमांडर भी उपस्थित थे। इरना की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की घटना में ब्रिगेडियर जनरल हसन तेहरानी सहित सिपाहे पासदारान के 17 सदस्य शहीद और सोलह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। सिपाहे पासदारान द्वारा जारी बयान में बताया गया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब बैरकों में शस्त्रों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखा जा रहा था। रविवार को सिपाहे पासदारान के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख लेफ़्टिनंट जनरल रमज़ान शरीफ़ ने जान बूझ कर की गयी कार्यवाही की संभावना को नकारते हुए कहा कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस दुर्घटना में शहीद व घायल होने वाले सबके सब सिपाहे पासदारान के सदस्य थे।

.....

166