13 नवंबर 2011 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अरब संघ के सीरिया की सदस्यता निलंबित करने के क़दम की यह कह कर आलोचना की है कि इससे स्थिति और जटिल हो जाएगी....

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अरब संघ के सीरिया की सदस्यता निलंबित करने के क़दम की यह कह कर आलोचना की है कि इससे स्थिति और जटिल हो जाएगी।

इरना की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कल रात कहा कि सीरिया की सदस्यता निलंबित करने से सीरिया के विवाद का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अरब संघ ने यह निर्णय क्षेत्र के बाहर के तत्वों द्वारा सीरिया के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप किए जाने के प्रयास के दौरान लिया है। मेहमान परस्त ने क्षेत्र में हर प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप की ओर से चेतावनी देते हुए क्षेत्रीय देशों में जारी परिवर्तनों के संबंध में दोहरी नीतियों की आलोचना की। ज्ञात रहे शनिवार को अरब संघ ने सीरिया की सदस्यता निलंबित करने की घोषणा की और यह कहते हुए सीरिया पर आर्थिक व राजनैतिक प्रतिबंधों को आवश्यक बताया कि यह देश हिंसा रोकने में विफल रहा है। ज्ञात रहे सीरिया में मार्च महीने के मध्य से अशांति है जिसके दौरान राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन व विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। दमिश्क़ का कहना है कि विदेशी शक्तियों से पैसे व शस्त्र प्राप्त करने वाले किराए के टट्टु अशांति को हवा दे रहे हैं। सीरिया में हिंसक घटनाओं में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों सहित सैकड़ों व्यक्ति हताहत हो चुके हैं।

.........

166