13 नवंबर 2011 - 20:30

ईदे ग़दीर की ख़ुशी में रविवार को नैपियर रोड, लखनऊ स्थित अलमास हॉल में ग़दीर कांफ़्रेन्स का आयोजन, ग़दीर मिशन की ओर से किया गया......

भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईदे ग़दीर की ख़ुशी में रविवार को नैपियर रोड, लखनऊ स्थित अलमास हॉल में ग़दीर कांफ़्रेन्स का आयोजन, ग़दीर मिशन की ओर से किया गया। कांफ़्रेन्स की अध्यक्षता ईरान के आयतुल्लाह हुसैनी क़ज़वीनी ने की। कांफ़्रेन्स में शिया धर्म गुरू मौलाना जाबिर जौरासी, मदरसा जामिया नाज़मियां के प्रधानाचार्य मौलाना हमीदुल हसन, मौलाना कल्बे जवाद नक़वी, मौलाना अली अब्बास, मौलाना इतरत हुसैन तथा प्रोफ़ेसर फ़ज़ले इमाम सहित अन्य उलमा व बुद्धजीवी मौजूद थे, जिन्होने ग़दीर के महत्व पर विस्तार से रौशनी डाली गई। इस अवसर पर मौलाना जाबिर जौरासी तथा हसन गोपालपूरी ने विलायते अली पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। कांफ़्रेन्स का शुभारम्भ क़ारी ताहिर नजमी ने तिलावते कलामें पाक से किया, जिसके उपरान्त मौलाना इतरत हुसैन ने ग़दीर मिशन के क्रिया कलापों पर विस्तार से रौशनी डाली। कांफ़्रेन्स में मौलाना अली हुसैन क़ुम्मी, मौलाना शबाहत हुसैन, मौलाना एहतेशाम सहित अन्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

समाचार समाप्त

..........

166