प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार फ़ार्स की खाड़ी के इस देश में सउदी समर्थित बहरैनी शासन के सैनिकों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता के निरंतर दमन के बीच कल पूरे मनामा में जनता सड़कों पर निकली। बहरैन में प्रदर्शनकारी जनता ने इस देश की सत्ता पर दशकों से क़ब्ज़ा जमाए आले ख़लीफ़ा शासन और उसके समर्थक सउदी अरब के विरुद्ध नारे लगाए जो बहरैन में फ़रवरी से जारी लोकप्रिय जनक्रान्ति के मनामा द्वारा दमन में बहुत सहायता कर रहा है। मनामा के पूर्वी गांव मआमीर में शासन के समर्थक सैनिकों ने एक घर पर धावा बोल कर एक युवा लड़के को गिरफ़तार कर लिया। 17 वर्षीय लड़की अश्वाफ़ अलमग़ाबी को भी उसके ख़राब स्वास्थय के बावजूद गिरफ़तार किया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बहरैन में आले ख़लीफ़ा शासन द्वारा जनता के जारी दमन के दौरान अब तक बड़ी संख्या में लोग मारे गए और सैकड़ों की संख्या में लोगों को गिरफ़तार किया गया।
समाचार समाप्त
.........
166