11 नवंबर 2011 - 20:30

हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरूल्लाह ने बल दिया है कि क्षेत्र की स्थिति हिज़बुल्लाह के हित में आगे बढ़ रही है....

हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरूल्लाह ने बल दिया है कि क्षेत्र की स्थिति हिज़बुल्लाह के हित में आगे बढ़ रही है।हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सैयद हसन नसरूल्लाह ने शहीद दिवस के अवसर पर अपने एक बयान में कहा कि हिज़बुल्लाह क्षेत्र में दिन प्रतिदिन और सुदृढ़ होता जाएगा और परिवर्तनों में अंतिम सफलता हिज़बुल्लाह की होगी। उन्होंने कहा कि अमरीका इराक़ में अपनी पराजय पर पर्दा डालने के लिए क्षेत्र में हो हल्ला मचाने का प्रयास कर रहा है ताकि इराक़ से निकलने को एक किनारे डाल दे। सैयद हसन नसरूल्लाह ने ईरान के विरुद्ध अमराक और ज़ायोनी शासन की हालिया धमकियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि सदैव से बहुत अधिक सुदृढ़ ईरान, उन्हें मुंह तोड़ उत्तर देगा। उन्होंने कहा कि शत्रु कभी भी ईरान पर अतिक्रमण का साहस नहीं करेगा। उन्होंने मिस्र में हुस्नी मुबारक, ट्यूनीशिया में ज़ैनुल आबेदीन बिन अली और लीबिया में मोअम्मर क़ज़्ज़ाफ़ी के तानाशाही शासन की समाप्ति की ओर संकेत करते हुए इसे क्षेत्र में अमरीका और ज़ायोनी शासन की योजनाओं की विफलता बताया और कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन इस पराजय की भरपायी के लिए सीरिया सहित इस्लाम प्रतिरोध के केन्द्र से प्रतिशोध लेने का प्रयास कर रहे हैं। हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरूल्लाह ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि ज़ायोनी शासन परमाणु वारहेड्स से संपन्न है कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन इस प्रयास में हैं कि हो हल्ला मचाकर ईरान के शांति पूर्ण परमाणु कार्यक्रम को रोक दें किन्तु वह कदापि सफल नहीं होंगे।

समाचार समाप्त

.............

166