9 नवंबर 2011 - 20:30

ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के उप प्रमुख इस्माईल कौसरी ने अमरीकी धमकियों को ....

ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के उप प्रमुख इस्माईल कौसरी ने अमरीकी धमकियों को मनोवैज्ञानिक युद्ध बताया और बल दिया कि ईरान हर ख़तरे से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने अलआलम टीवी चैनल से बात करते हुए ईरान के विरुद्ध अमरीकी धमकियों को वास्तविकताओं को प्रभावित करने के लिए मनोवैज्ञानिक युद्ध बताया और कहा कि अमरीकी अभी तक अफ़ग़ानिस्तान व इराक़ युद्ध में हुई अपनी पराजय से उभर नहीं सकें हैं और दूसरी ओर देश के भीतर भी उन्हें पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध जनक्रांति का सामना है इसीलिए उन्होंने ईरान के विरुद्ध मनोवैज्ञानिक युद्ध व खोखली धमकियों की नीति अपनायी है। उन्होंने इसी प्रकार हर ख़तरे का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए ईरान की सशस्त्र सेना की पूर्ण तैयारी पर बल देते हुए कहा कि वे कुछ भी नहीं कर सकते विशेषकर यह कि वर्तमान समय में उन्हें अभूतपूर्व कमज़ोरी व पराजय का सामना है। श्री इस्माईल कौसरी ने कहा कि ईरान विश्व के किसी भी कोने में, जहां उन्हें आशा भी नहीं है, धमकी देने वालों का उत्तर देने की क्षमता रखता है।

समाचार समाप्त

...........

166