राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने कहा है कि परमाणु मामले में ईरान अपनी नीति से तनिक भी पीछे नहीं हटेगा।उन्होंने चहार महाल व बख़तियारी प्रांत में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आईएईए अमरीका के निराधार दावों पर अपनी साख को बट्टा लगा रही है और ईरान अपनी नीति से कण भर भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के शत्रुओं ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ अपनी वर्षों की शत्रुता से कोई पाठ नहीं सीखा है। उन्होंने ईरान के शत्रुओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दुख और अपमान के अतिरिक्त क्या कुछ और प्राप्त किया है जो वे इस प्रकार की नीतियां जारी रखना चाहते हैं? राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने पश्चिम की पूंजीवादी व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ पश्चिमी देश कमज़ोर राष्ट्रों की संपत्ति की लूट-मार और परमाणु बम को अपनी सफलता का कारण समझते हैं जबकि ईरान राष्ट्र का मानना है कि न्याय की स्थापना से ही राष्ट्रों को सुख व संपन्नता प्राप्त होगी।
समाचार समाप्त
............
166