ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब ने कहा है कि ईरान पर इस्राईल का कोई भी आक्रमण इस्राईल के पूर्ण विनाश की भूमिका सिद्ध होगा। सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब के राजनैतिक विभाग के प्रमुख यदुल्लाह जवानी ने कहा कि यदि ज़ायोनी शासन ने ईरान पर आक्रमण की ग़लती की तो निश्चित रूप से इसका अर्थ यह होगा कि उसने अपने विनाश का बंदोबस्त कर लिया है क्योंकि ईरान क्षेत्र ही नहीं विश्व भर में अपनी रक्षा करने की शक्ति रखता है।ईरान के रक्षा मंत्री ने भी कहा कि ईरान पर आक्रमण का विनाशकारी उत्तर दिया जाएगा। ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने कहा कि ईरान आक्रमण का उत्तर देने में तनिक भी देरी नहीं करेगा।
..........
166