7 नवंबर 2011 - 20:30

प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार वाल स्ट्रीट पर क़ब्ज़ा करो आंदोलन के अंतर्गत आज न्यूयार्क में प्रदर्शनकारियों 18 किमी लम्बा विरोध प्रदर्शन किया....

प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार वाल स्ट्रीट पर क़ब्ज़ा करो आंदोलन के अंतर्गत आज न्यूयार्क में प्रदर्शनकारियों 18 किमी लम्बा विरोध प्रदर्शन किया।

सरकार और पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध होने वाला प्रदर्शन न्यूयार्क व वाशिंग्टन तक फैल गया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इन प्रदर्शनों में जनता के सभी वर्ग भाग ले रहे हैं। "वॉल स्ट्रीट पर अधिकार करो" नामक आंदोलन के सैकड़ों समर्थक न्यूयार्क की सड़कों पर निकले और उन्होंने 18 किमी लम्बा विरोध प्रदर्शन किया।

ज्ञात रहे पिछले सप्ताह वाल स्ट्रीट पर क़ब्ज़ा करो आंदोलन के आयोजकों ने कहा था कि पुलिस उनके विरुद्ध हिंसा से काम ले रही है।अमरीकी शहर ओकलैंड के प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि सुरक्षा कर्मी प्रदर्शनकारियों पर साउंड बम फेंकते हैं। सूचना के अनुसार केलीफ़ोर्निया के शहा ओकलैंड में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल प्रयोग किया गया जिससे स्थिति बड़ी दयनीय हो गई। लोगों का कहना है कि जो प्रदर्शनकारी मास्क नहीं पहने हुए थे वह पुलिस द्वारा प्रयोग की गई आंसू गैस से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

समाचार समाप्त

...........

166