प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार आज बहरैन की उत्पीड़ित जनता पर उस समय सैनिकों ने धावा बोल दिया जब वह एक 70 वर्षीय शहीद के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के उद्देश्य से एकत्र हुए थे।
बहरैन में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के महासचिव के पिता हाज अली अददेही पिछले सप्ताह हुए प्रदर्शनों में आले सऊद व आले ख़लीफ़ा के मज़दूरों द्वारा घायल हो गए थे और जिसके परिणाम स्वरूप बृहस्पतिवार सुबह उनका देहांत हो गया था।
हाज अली अददेही पिछले सप्ताह हुए प्रदर्शनों में सम्मिलित होकर घर लौट रहे थे कि आले सऊद व आले ख़लीफ़ा के मज़दूरों ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था परन्तु इलाज प्रभावशाली नहीं हो सका था और उनका देहांत हो गया था।
शोकाकुल भीड़ उन्हीं के अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हुई थी।
ज्ञात रहे बहरैनी सरकार को अमरीका और सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त है और सऊदी सेना भी बहरैन में लगातार नरसंहार कर रही है।
समाचार समाप्त
...........
166