5 नवंबर 2011 - 20:30

ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर वायु आक्रमण करके दो फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया है.....

ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर वायु आक्रमण करके दो फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सेना के चालक रहित विमानों ने कल ग़ज़्ज़ा पट्टी के दक्षिण में स्थित ख़ान यूनुस के क्षेत्र पर राकेटों से आक्रमण किया जिसमें दो फ़िलिस्तीनी शहीद और तीन अन्य घायल हो गए। इसी प्रकार ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने भी कल कई बार ग़ज़्ज़ा पट्टी पर आक्रमण किए। ज़ायोनी सेना के प्रवक्ता ने इन आक्रमणों के समाचार की न तो पुष्टि की है न ही इसे रद्द किया है। गुरुवार को भी ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के वायु आक्रमण में दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए थे।

समाचार समाप्त

..........

166