वाल स्ट्रीट पर क़ब्ज़ा करो आंदोलन के आयोजकों ने कहा कि पुलिस उनके विरुद्ध हिंसा से काम ले रही है।अमरीकी शहर ओकलैंड के प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि सुरक्षा कर्मी प्रदर्शनकारियों पर साउंड बम फेंकते हैं। सूचना के अनुसार केलीफ़ोर्निया के शहा ओकलैंड में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल प्रयोग किया गया जिससे स्थिति बड़ी दयनीय हो गई। लोगों का कहना है कि जो प्रदर्शनकारी मास्क नहीं पहने हुए थे वह पुलिस द्वारा प्रयोग की गई आंसू गैस से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शहर में प्रदर्शनकारियों ने बंदरगाह का कामकाज कई घंटों के लिए रोके रखा।दूसरी और फ़्रांस के केन्ज़ शहर में ग्रुप बीस के शिखर सम्मेलन के विरोध में प्रदर्शन करने वालों ने इस बार पश्चिमी नेताओं का मज़ाक़ उड़ाने की नई शैली अपनाई है।फ्रांस के शहर नाइस में प्रदर्शनकारियों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोज़ी, अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा और जर्मन चान्सलर एगेला मर्केल के मास्क अपने चेहरों पर लगाकर हास्यास्पद रूप से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया और इन तीनो नेताओं का मखौल उड़ाया।
समाचार समाप्त
...........
166