अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में सऊदी अरब के सैनिकों के सहयोग से बहरैनी सुरक्षा बलों ने शाही सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने वालों पर हुए आक्रमण के दौरान शहीद होने वाले व्यक्ति के अंतिम संस्कार ने ख़लीफ़ाओं के विरूद्ध प्रदर्शनों का रूप धारण कर लिया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार जनता ने जमकर आले ख़लीफ़ा व आले सऊद के विरूद्ध नारेबाज़ी की तथा अपनी मांगों के पूरे हो जाने तक प्रदर्शनों के जारी रखने की घोषणा की।
बहरैन के क्रान्तिकारी सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक बूढ़े व्यक्ति को बहरैनी व सऊदी सैनिकों ने हिंसा का निशाना बनाया जिससे उसकी शहादत हो गई। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी अलवेफ़ाक़ ने भी इसकी पुष्टि की है।
ज्ञात रहे बहैरन में 14 फ़रवरी से शाही सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन जारी हैं और प्रदर्शनों को कुचलने के लिए शाही सरकार ग़ैर क़ानूनी ढंग से बल का प्रयोग कर रही है।
समाचार समाप्त
..........
166