इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि तेहरान में अमरीकी जासूसी अड्डे पर क़ब्ज़ा ईरान से अमरीका की पराजय का आरंभ बिन्दु है।

अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा कि अमरीकी जासूसी के अडडे पर अधिकार की ईरानी छात्रों की कार्यवाही, विश्व में अमरीकी शक्ति के आतंक के अंत का आरंभ बिन्दु था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से सभी विश्व वासियों को पता चल गया कि एक महाशक्ति के सामने खड़ा हुआ जा सकता है और अपने अधिकार को प्राप्त किया जा सकता है इसी लिए ईरान की इस्लामी क्रांति पूरे विश्व के लिए एक आदर्श बन गयी और उसके बाद ही विश्व के विभिन्न राष्ट्रों ने अमरीका के सामने खड़े होने का साहस किया। ४ नवम्बर वर्ष १९७९ में ईरान के छात्रों ने क्रांति के विरुद्ध अमरीका के विभिन्न षडयन्त्रों के बाद तेहरान में जासूसी का अड्डा बन जाने वाले अमरीकी दूतावास पर नियंत्रण कर लिया था।

........

166