पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि व आलेहि व सल्लम का पावन अस्तित्व मानवता के मार्ग दर्शकों में सर्वोपरि है और उसके पश्चात आपके पवित्र परिजन हैं जो सत्य व वास्तविकता की खोज करने वालों को दीपक की भांति मार्ग दिखाते हैं। इन ईश्वरीय महापुरूषों की पावन जीवनी एवं कथन ऐसे हैं जो पवित्र प्रवृत्ति रखने वाले मनुष्यों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आज अरबी के ज़िलहिज्जा महीने की ७ तारीख इन्हीं महापुरूषों में से एक की शहादत का दिन है। आज ही के दिन ११४ हिजरी क़मरी में इस्लामी जगत पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम मोहम्मद बाक़िर अलैहिस्सलाम की शहादत के शोक में डूब गया। इस दुःखद अवसर पर हम आप सबकी सेवा में हार्दिक संवेदना प्रस्तुत करते हैं।
..........
166