यमन के तानाशाह अली अब्दुल्लाह सालेह के विरोधियों ने राजधानी सनआ के कई क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया है।
यमनी सूत्रों से प्राप्त समाचारों के अनुसार क्रांतिकारियों ने राजधानी के उत्तरी क्षेत्र अलहस्बा पर नियंत्रण कर लिया है और हवाई अडडे तक जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया है जबकि सरकारी सैनिक उनके विरुद्ध व्यापक कार्यवाही की तैयारी कर रहे हैं। यमन की अत्तग़ईर साइट के अनुसार, दोनों पक्षों में युद्ध विराम के लिए बनायी गयी समिति भी अपने अभियान में विफल रही है। यमन में फरवरी से अली अब्दुल्लाह सालेह की ३३ वर्षीय तानाशाही सरकार के विरुद्ध आंदोलन जारी है जिसमें अभी तक कई सौ लोग मारे गये हैं।
समाचार समाप्त
...........
166