विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बहरैन के अधिकारियों से कहा है कि शासन की सही शैली अपनाते हुए जनता की आवाज़ सुनें और उनकी मांगे पूरी करें। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में बहरैन की परिस्थितियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अभी तक इस देश में जनता की मांगों को पूरी करने की दिशा में कोई नयी नीति नज़र नहीं आयी है। विदेशमंत्राय के प्रवक्ता ने तेहरान और रियाज़ के मध्य सीधी वार्ता के संदर्भ में क़तर के प्रस्ताव के बारे में भी कहा कि क्षेत्रीय देशों के मध्य सहयोग व एकजुटता के विषय में विदेशियों के षडयन्त्रों की ओर से सचेत रहना चाहिए। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में विचार विमर्श होना चाहिए तथा संकट उत्पन्न करने से दूर रहना चाहिए कयोंकि देशों के मध्य फूट का वातावरण बनाने से विदेशियों की उपस्थिति की भूमिका तैयार होती है या फिर ज़ायोनी शासन को अपना अतिक्रमण जारी रखने का अवसर मिलता है।
समाचार समाप्त
.......
166