ईरान के राष्ट्रपति ने इराक़ की राष्ट्रीय सुरक्षा और सम्प्रभुता का समर्थन किया है। राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कल इराक़ के कुर्दीस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति मसऊद बारेज़ानी से भेंट में इराक़ की विभिन्न जातियों व समुदायों से ईरान के मित्रतापूर्ण संबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इराक़ की प्रगति और सुरक्षा का समर्थन करता है और उसका मानना है कि यह पूरे क्षेत्र के हित में है। राष्ट्रपति ने सुरक्षा को राष्ट्रों की प्रगति एवं संबंधों को विस्तृत करने का आधार बताया और इराक़ के साथ तेहरान के अच्छे संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इराक़ की विभिन्न जातियों व गुटों को चाहिये कि वे एकता व समरसता के आधार पर विकास और इराक़ी जनता की सेवा करने का प्रयास करें। इराक़ के कुर्दीस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति मसऊद बारेज़ानी ने भी इस भेंट में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को विस्तृत व मज़बूत करने पर बल दिया और कहा कि ईरान और इराक़ दोनों को चाहिये कि एक दूसरे के साथ मिलकर विकास की दिशा में क़दम बढ़ायें।
समाचार समाप्त
..........
166