29 अक्टूबर 2011 - 20:30

फ़िलस्तीनी संगठन इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन "हमास" ने गज़्ज़ा पट्टी में इस्राईली युद्धक विमानों की बमबारी में इस्लामी संगठन के पांच सदस्यों की शहादत को आतंकवाद का अत्याधिक बुरा उदाहरण बताया है

फ़िलस्तीनी संगठन इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन "हमास" ने गज़्ज़ा पट्टी में इस्राईली युद्धक विमानों की बमबारी में  इस्लामी संगठन के पांच सदस्यों की शहादत को आतंकवाद का अत्याधिक बुरा उदाहरण बताया है। हमास ने ज़ायोनियों को चेतावनी दी है कि उसने आक्रमण करके फिलिस्तीनियों को बदला लेने पर विवश किया है जिसका परिणाम इस्राईल को भुगतना पड़ेगा। फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार हमास के प्रवक्ता डॉक्टर सामी अबूज़हरी और संगठन के एक अन्य नेता डाक्टर फौज़ी बरहूम ने अलग अलग बयान में ग़ज़्ज़ा में अलकुद्स ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं पर इस्राईली सेना की बमबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस्राईल आग से खेल रहा है।

समाचार समाप्त

.......

166