ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के वायु आक्रमण में कम से कम 9 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के युद्धक विमानों ने एक दिन के अंतराल से ग़ज़्ज़ा पट्टी पर दूसरी बार आक्रमण किया जिसमें कम से कम 9 फ़िलिस्तीनियों के शहीद होने की सूचना है। शहीद होने वालों में जेहादे इस्लामी नामक प्रतिरोध संगठन के दो सदस्य भी शामिल हैं जो रफ़ह पर होने वाले वायु आक्रमण के दौरान शहीद हुए। रिपोर्टों के अनुसार ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के वायु आक्रमण के कारण पांच फ़िलिस्तीनी तत्काल शहीद हो गए जबकि दो अन्य ने अस्पताल पहुंच कर दम तोड़ दिया। हमास और जेहादे इस्लामी ने कहा है कि ज़ायोनी शासन का यह आक्रमण निरुत्तर नहीं रहेगा।
समाचार समाप्त
..........
166