29 अक्टूबर 2011 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने तेहरान में बेल्जियम के राजदूत से भेंट में कहा है कि किसी को भी स्वंय को अन्य लोगों से श्रेष्ठ नहीं समझना चाहिए.....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने तेहरान में बेल्जियम के राजदूत से भेंट में कहा है कि किसी को भी स्वंय को अन्य लोगों से श्रेष्ठ नहीं समझना चाहिए।
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने आज तेहरान में बेल्जियम के नये राजदूत डेल मार्मोल से भेंट में इसी प्रकार इस बात का वर्णन करते हुए कि विश्व की सरकारों के पास अन्य राष्ट्रों से संबंध स्थापित करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान विश्व के सभी राष्ट्रों के साथ संबंधों के विस्तार का स्वागत करता है। राष्ट्रपति ने विश्व की वर्तमान समस्याओं के समाधान के लिए सभी राष्ट्रों की सदभावनापूर्ण भागीदारी को आवश्यक बताया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान परस्पर सम्मान के आधार पर सभी राष्ट्रों से संबंध स्थापित करना चाहता है। इस भेंट में बेल्जियम के राजदूत ने दोनों देशों के संबंधों के विस्तार पर बल दिया और कहा कि दोनों देशों में सहयोग विस्तार की अत्याधिक संभावनाएं हैं।

समाचार समाप्त

.........

166