बहरैन की सत्ता पर दशकों से क़ब्ज़ा जमाए आले ख़लीफ़ा शासन के अंत की मांग कर रही इस देश की जनता ने एक बार फिर अनेक नगरों में विरोध प्रदर्शन किए हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सउदी समर्थित बहरैनी सुरक्षा बलों की ओर से दमनकारी कार्यवाहियों के बावजूद कल राजधानी मनामा के आस पास कई नगरों में जनता ने प्रदर्शन किया और प्रजातंत्र व स्वतंत्रता की अपनी मांग दोहराई। कल बहरैन के कई विपक्षी दलों की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शनों में जनता ने बहरैनी शासन के विरुद्ध नारे लगाते हुए शासक से सत्ता से हटने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार इस दौरान झड़प में कई व्यक्ति घायल हुए। ज्ञात रहे बहरैन में फ़रवरी के मध्य से हज़ारों की संख्या में बहरैनवासी सड़कों पर निकल कर आले ख़लीफ़ा परिवार से सत्ता से हटने की मांग करते हुए नियमित रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं। 14 मार्च को सउदी अरब और संयुक्त अरब इमारात की सेनाओं ने बहरैन पर चढ़ाई की ताकि इस देश की जनता के विरुद्ध आले ख़लीफ़ा शासन की सहायता करे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जनता के विरुद्ध दमनकारी कार्यवाही में अबतक बड़ी संख्या में लोग मारे गए और सैकड़ों गिरफ़तार किए गए हैं।
समाचार समाप्त
........
166