ट्यूनेशिया में संविधान रचना करने वाली संसद के चुनाव में इस्लामवादी दल अन्नेहज़ा ने सफलता प्राप्त कर ली है। ट्यूनेशिया के चुनाव आयोग के प्रमुख ने देश में होने वाले पहले आम चुनाव के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि इस्लामवादी दल अन्नेहज़ा ने संसद की 217 में 90 सीटें प्राप्त कर ली हैं जबकि धर्मनिरपेक्ष दल कांग्रेस ने 30 सीटें प्राप्त की हैं। विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार इस्लामवादी दल अन्नेहज़ा सरकार बनाने के लिए सहयोगियों से परामर्श करेगा। नई सरकार प्रधानमंत्री चुनने के बाद नये संविधान लिए काम आरंभ करेगी। इसी मध्य ट्यूनेशिया के सीदी बूज़ैद में चुनाव परिणामों के विरुद्ध कुछ लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मेयर के कार्यालय को आग लगा दी। ट्यूनिशया वह पहला अरब देश हैं जहां तानाशाह के विरुद्ध आंदोलन आरंभ हुआ था और फिर पूरे अरब जगत और उत्तरी अफ़्रीका में फैल गया।
समाचार समाप्त
.........
166