तेहरान में जुमा की नमाज़ में आयतुल्लाह जन्नती ने वाइट हाउस के अधिकारियों को इतिहास से पाठ लेने और राजनीतिक बयान बाज़ी से दूर रहने की सिफारिश की है।
आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने कहा है कि विश्व वासियों ने पुंजीवाद के विरुद्ध संघर्ष आरंभ कर दिया है। उन्होंने आज तेहरान में जुमा की नमाज़ के भाषणों में मध्य पूर्व और उत्तर अफ़्रीक़ा के देशों में इस्लामी चेतना की लहर की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी अधिकारियों को इतिहास से पाठ लेना चाहिए क्योंकि जनता के विरुद्ध शक्ति का प्रयोग नहीं किया जा सकता । आयतुल्लाह जन्नती ने कहा कि अमरीका इराक़ में दस वर्षों तक सैनिक रूप से उपस्थित रहने, असंख्य निर्दोष नागरिकों के जनसंहार और इस देश के मूल भूत ढांचे को तबाह करने के बाद, इराक़ से निकलने पर विवश हो गया है। उन्होंने इसी प्रकार वाल स्ट्रीट आंदोलन को विश्ववासियों द्वारा पुंजीवादी व्यवस्था के विरूद्ध संघर्ष की संज्ञा दी और कहा कि समाज का बहुसंख्यक वर्ग अर्थात ९९ प्रतिशत भाग एक प्रतिशत के विरुद्ध उठ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अमरीका अन्य देशों पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाता है जबकि सब से बड़ा आंतकवादी वह स्वंय है और पूरे विश्व में आतंकवाद फैला रहा है।
समाचार समाप्त
.........
166